वाशिंगटन , 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में शार्लोट-मेक्लेनबर्ग के पुलिस विभाग ने शनिवार को कहा कि वह अधिकारियों द्वारा एक अफ्रीकी अमेरिकी को गोली मारे जाने संबंधी कई वीडियो जारी करेगी। इस घटना को लेकर शहर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
एक संवाददाता सम्मेलन में शार्लोट के पुलिस प्रमुख केर पुतनी ने कहा कि बीते मंगलवार को केथ लामोंट स्कॉट (43) ने निश्चित तौर उस वक्त एक बंदूक पकड़ी हुई थी, जब उसे एक अश्वेत पुलिस अधिकारी ने गोली मारी थी। हालांकि जिन वीडियो को जारी किया जाना है, उनमें उसके हाथ में बंदूक दिखाई नहीं पड़ रही है।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, पुतनी ने कहा, “हमारी कार्यप्रणाली और हमारा प्रोटोकॉल सूचना देने के लिए जितना जल्दी हो सके इसे जारी करने का है।” उन्होंने कहा कि उत्तरी कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो ने उन्हें भरोसा दिया है कि वीडियो जारी करने से मामले की जांच पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।
मामले में पुलिस द्वारा वीडियो जारी करने की बात, स्कॉट की विधवा द्वारा के हादसे से जुड़े वीडियो को जारी करने के बाद कही गई है। स्कॉट की विधवा ने यह वीडियो सेलफोन से रिकॉर्ड किया था। इसमें उन्हें यह कहते सुना जा रहा है कि उनके पति के पास बंदूक नहीं है, उन्होंने सिर्फ दवा ली हुई है और उनसे पुलिस को कोई खतरा नहीं है। अधिकारी इस वीडियो में स्कॉट से ‘बंदूक फेंकने’ के लिए कह रहे हैं।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, पुतनी ने कहा कि उनका वीडियो जारी करने का फैसला स्कॉट की विधवा के वीडियो जारी करने के जवाब के तौर पर नहीं है।
पुतनी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने स्कॉट से एक पार्किं ग में काफी पूछताछ की, उसकी गाड़ी से चरस और हथियार मिले थे।
dharmpath.com dharmpath