शालिनी कपूर ने खत्म की शूटिंग, दुबई में मनाएंगी छुट्टियां

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री शालिनी कपूर ने टेलीविजन धारावाहिक ‘पृथ्वीवल्लभ – इतिहास भी, रहस्य भी’ की शूटिंग पूरी कर ली है और अब वह अपने पति और अभिनेता रोहित सागर और बेटी आद्या के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई जाने के लिए तैयार हैं।

शालिनी ने कहा, “मैंने ‘पृथ्वीवल्लभ..’ और अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अब मैं अपने पति और अपनी बेटी के साथ छुट्टियां बिताने के लिए दुबई जाने के लिए तैयार हूं। मैं हमारी दुबई यात्रा के लिए उत्साहित हूं।”

‘कुबूल है’ और ‘स्वरागिनी – जोड़ें रिश्तों के सुर’ जैसे धारावाहिकों के लिए पहचानी जाने वाली शालिनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ में नवोदित जाह्न्वी कपूर की मां की भूमिका निभा रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493