शाल्के का डिपोर्टिवो ला कोरुना के इंसुआ के साथ करार

बर्लिन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। टीएफसी शाल्के-04 ने स्पेनिश क्लब डिपोर्टिवो ला कोरुना क्लब के डिफेंडर पाब्लो इंसुआ के साथ करार किया है।

दोनों क्लबों ने इसकी पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शाल्के ने अपने डिफेंस को मजबूत करने के लिए इंसुआ के साथ चार साल का करार किया।

इस करार के तहत इंसुआ 2021 तक कोरुना क्लब में बने रहेंगे।

शाल्के के मुख्य कोच डोमिनेको टेडेस्को ने कहा, “इंसुआ एक कुशल और प्रशिक्षित खिलाड़ी हैं। वह एक सही टेकलर हैं।”

इंसुआ ने 2012 में कोरुना क्लब से पदार्पण किया था। उन्होंने अपना पहला मैच एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ खेला था।

इंसुआ ने कहा, “यह मेरे करियर का सबसे बड़ा कदम है। शाल्के यूरोप का एक बड़ा क्लब। मैं आगामी चुनौतियों का इंतजार कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493