शाल्के के मुख्य कोच नियुक्त हुए टेडेस्को

बर्लिन, 11 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब शाल्के ने डोमिनिको टेडेस्को को अपने मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया है।

शाल्के ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मार्कस विएनजिएर्ल को कोच पद से हटाए जाने के बाद टेडेस्को को दो साल के करार पर नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह 2019 तक इस पद पर बने रहेंगे।

शाल्के के खेल निदेशक क्रिस्टियन हेडल ने कहा, “हमने आगामी सीजन की सकारात्मक शुरुआत के लिए पिछले सीजन का पूरी सावधानी के साथ विश्लेषण किया। हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हमें अच्छे विकास के लिए बदलाव करने होंगे। इसमें मुख्य कोच के पद में भी बदलाव शामिल है।”

हेडल ने कहा, “टेडेस्को के पास भले ही अधिक अनुभव न हो, लेकिन उन्होंने अपनी बातों से हमें यह दर्शाया है कि वह किस प्रकार शाल्के का विकास चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493