गेल्सेंकिर्चेन (जर्मनी), 8 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन कप में यहां शाल्के 04 ने वोल्फ्सबर्ग को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बुधवार को इस मैच का एकमात्र गोल 10वें मिनट गिडो बर्गस्टलर ने किया।
इस गोल के पांच मिनट बाद शाल्के के पास अपनी बढ़त को दोगुना करने का शानदार मौका था लेकिन वोल्फ्सबर्ग के गोलकीपर कोएन कास्तील्स ने शानदार बचाव कर मेहमान टीम को मैच में बनाए रखा।
मेहमान टीम ने पहले हाफ में दो बार गोल करने के मौके बनाए लेकिन उनको गोल में तब्दील नहीं कर पाए।
मैच के 84वें मिनट में वोल्फ्सबर्ग को गोल करने का सबसे बेहतरीन मौका मिला लेकिन शाल्के के मिडफील्डर लियोन गोर्टेजका के अच्छे डिफेंस ने टीम को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
शाल्के के आलावा बायर्न म्यूनिख, बायर लेवरकुसेन और एंट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath