बर्लिन, 29 जून (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब शाल्के ने इन्ट्राच्त फ्रैंकफर्ट के मिडफील्डर उमर मास्केरेल के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 25 साल के मास्केरेल अब जून 2022 तक शाल्के क्लब में बने रहेंगे।
शाल्के के कोच डोमिनीको टेडेस्को ने कहा, “हमें खुशी है कि मास्केरेल ने हमें चुना। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमारी मदद करेंगे और वह बुंदेसलीगा में पहले ही अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”
मास्केरेल 2017 में फ्रैंकफर्ट से जुड़े थे और तब से लेकर अब तक उन्होंने 37 मैचों में एक गोल किया था।
मास्केरेल ने कहा, “भविष्य में बड़े क्लब के लिए खेलना मेरे लिए एक शानदार अहसास है। मैं इसमें हमेशा जीतना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath