शाहरुख अच्छा संगीत पहचानते हैं : अनुभव

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘तुम बिन 2’ के संगीत के लिए शाहरुख खान की सराहना से उत्साहित फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने कहा कि शाहरुख में अच्छा संगीत पहचानने की क्षमता है। अनुभव सिन्हा ने उनकी फिल्म ‘रा.वन’ का निर्देशन किया था।

शाहरुख ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म का संगीत सचमुच अच्छा है। आपको अच्छा लगेगा। बेहतरीन काम मेरे दोस्त।”

अनुभव सिन्हा ने इस पर शाहरुख को सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद भेजा। उन्होंने कहा, “शाहरुख को अच्छे संगीत की खूब समझ है।”

शाहरुख की फिल्म ‘रा.वन’ का ‘छम्मक छल्लो’ गीत एक बड़ा हिट साबित हुआ था।

फिल्म ‘तुम बिन’ वर्ष 2001 में बनी फिल्म का दूसरा सीक्वल है। यह अनुभव सिन्हा द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका निर्माण अनुभव और टी-सीरीज के भूषण कुमार संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “भूषण कुमार और मैं फिल्म के संगीत को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को भी ऐसी ही प्रतिक्रिया देंगे।”

फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और अशीम गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493