शाहरुख, आमिर ने 25 साल बाद सेल्फी ली

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान पिछले दो दशक से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन इतने वर्षो में पहली बार उन्होंने एक सेल्फी ली है।

शाहरुख ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, “25 साल से एक-दूसरे को जानने के बाद अब यह हमारी पहली तस्वीर है। मजेदार रात थी।”

कथित तौर पर शुक्रवार को दोनों दुबई में व्यवसायी अजय बिजली की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे।

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इसे 28,000 लाइक्स और 8,000 रीट्वीट्स मिले।

आमिर, शाहरुख पिछले कई वर्षो से एक-दूसरे को जानते हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक किसी फिल्म में एक साथ मुख्य भूमिकाएं नहीं निभाई हैं।

हालांकि, दोनों 1993 की फिल्म ‘पहला नशा’ में दिखाई दिए थे।

शाहरुख इन दिनों ‘रईस’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वहीं आमिर ‘दंगल’ की सफलता से उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493