शाहरुख की ‘फैन’ ने पहले दिन 19.20 करोड़ रुपये कमाए

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ ने देश में दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। फिल्म ने शुक्रवार को अपने पहले दिन 19.20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

जारी एक बयान के मुताबिक, प्रचार और विज्ञापनों सहित 105 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘फैन’ देश में 3500 से अधिक पर्दो पर और दुनियाभर में 4600 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने अपने पहले दिन 19.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘फैन’ गौरव नामक एक व्यक्ति की कहानी है, जो अपने पसंदीदा स्टार आर्यन से मिलना चाहता है। उसके बाद उसे उससे ईष्र्या हो जाती है और वह उसके स्टारडम को खत्म करने की कोशिश करता है।

दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख ने स्टार और फैन दोनों किरदार खुद निभाए हैं।

सिर्फ समीक्षकों और दर्शकों ने ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना की है।

बाजार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, प्रभावशाली शुरुआत के साथ फिल्म सप्ताहांत तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी।

आदर्श ने शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, “शुक्रवार को ‘फैन’ ने शानदार रिकॉर्ड बनाया। भारत में शुक्रवार को ‘फैन’ ने 19.20 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार और रविवार कुल संग्रह मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493