शाहरुख के ट्विटर पर 2 करोड़ प्रशंसक

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान के ट्विटर पर दो करोड़ प्रशंसक हो गए हैं। इस मामले में वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन (2.13 करोड़) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (2.08 करोड़) से थोड़े ही पीछे हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को इसके लिए धन्यवाद दिया।

50 वर्षीय अभिनेता ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा कि प्रशंसकों के प्यार ने उन्हें बेहतर इंसान बनाया और जीवन के उतार-चढ़ाव से जूझने की शक्ति दी।

उन्होंने लिखा, “आप सभी को धन्यवाद। यह सिर्फ दो करोड़ प्रशंसकों की संख्या के लिए नहीं है, बल्कि आपके उस प्यार के लिए है, जिससे मुझे जीवन में कई अहम मोड़ पर मदद मिली।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह जब भी सोशल मीडिया के अपने टाइमलाइन पर जाते हैं, उनके शुभचिंतकों की गर्मजोशी व प्यार से उनका मूड अच्छा हो जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493