मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। शाहरुख के प्रशंसकों में से एक अभिनेता साहिल उप्पल ने अपने टीवी शो में जुनूनी प्रेमी की भूमिका के लिए शाहरुख की फिल्म ‘डर’ से प्रेरणा ली है।
टेलीविजन धारावाहिक ‘पिया अलबेला’ में वह नकारात्मक भूमिका निभाते दिख रहे हैं।
साहिल ने कहा,”अंगराज बहुत ही गहन और जटिल किरदार है। इस तरह की भूमिका निभाने बहुत चुनौतीपूर्ण था। मैं नकारात्मक भूमिका में हूं और यह शाहरुख के किरदार ‘डर’ के जैसा है।”
उन्होंने कहा, “संयोग से, मैं किंग खान का प्रशंसक हूं और अपने अंगराज के किरदार के लिए मैंने ‘डर’ में राहुल के किरदार से प्रेरणा ली।”
‘पिया अलबेला’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर होता है।
dharmpath.com dharmpath