शाहरुख को उम्मीद बच्चों को पसंद आएगी ‘फैन’

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान आने वाली फिल्म ‘फैन’ में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, क्योंकि वह अपने किसी खास और करीबी को प्रभावित करना चाहते हैं। वह खास कोई निर्देशक या लेखक नहीं बल्कि उनके नन्हें प्रशंसक हैं।

शाहरुख ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘फैन’ में प्यारे प्यारे और मेहनती बच्चों के साथ काम किया है। आशा है कि बच्चों को यह फिल्म और मेरी कोशिश पसंद आएगी।”

पिछले साल नवंबर में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के बाद शाहरुख ने पूरा ध्यान मनीष शर्मा के निर्देशन वाली ‘फैन’ पर लगा दिया है।

फिल्म में शाहरुख किसी नामी हस्ती के प्रशंसक की भूमिका में दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493