शाहरुख को काजोल लगीं ‘खूबसूरत’

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त शाहरुख खान को देर रात की शूटिंग के बाद भी काजोल बेहद नजर आईं, जबकि यह थका देने वाला था।

उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में बताया। उन्होंने ट्विटर पर काजोल के साथ-साथ अपनी व्यस्त जिंदगी और फिल्म के अन्य कलाकारों- वरुण धवन और कीर्ति सेनन के बारे में भी बताया।

शाहरुख ने लिखा, “देर रात की शूटिंग। सभी थक गए, लेकिन बहुत मजा आया। सभी साथी कलाकार खुश थे। सबके साथ खूब हंसी-ठिठोली की। काजोल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वरुण स्मार्ट दिख रहे थे और कीर्ति प्यारी दिख रही थीं। मैं वैसा ही दिख रहा था, जैसा मैं हूं।”

रोहित शेट्टी साल 2010 में आई फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के बाद शाहरुख खान और काजोल को साथ लाने में कामयाब रहे। रोहित निर्देशित यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493