शाहरुख खान की ‘फैन’ की शूटिंग खत्म

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग पूरी करने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान भावुक हो गए।

फिल्म ‘देवास’ के अभिनेता शाहरुख ‘फैन’ में गौरव का किरदार निभा रहे हैं।

शाहरुख ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर यह खबर सांझा की है।

उन्होंने ट्वीट किया, “फैन की शूट खत्म..इस टीम के असाधारण प्रयास से मेरे जैसा साधारण व्यक्ति कृतज्ञ महसूस कर रहा है..क्यों सभी अच्छी चीजें जल्दी खत्म हो जाती हैं?”

यश राज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म 15 अप्रैल, 2016 को सिनेमाघरों में उतरेगी।

शाहरुख (49) की अगली फिल्म रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ होगी। इस फिल्म में काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन, बोमन ईरानी और विनोद खन्ना भी हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493