शाहरुख खान छा गए पठानी सूट में

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान काले रंग के पठानी सूट पहने दिखाई दिए।

आमिर खान ने साल की शुरुआत में एक समारोह में काले रंग की पठानी पहनी थी और वहीं सलमान ने बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में काले रंग का पठानी सूट पहना था, लेकिन अब शाहरुख खान भी अपनी अगली फिल्म ‘रईस’ के ट्रेलर और पोस्टर में काले रंग का पठानी सूट पहने नजर आ रहे हैं। यह लुक सभी को बहुत पसंद आ रहा है और लोग शाहरुख खान के इस लुक के दीवाने हो गए हैं।

पठानी सूट में तीनों खान में से कौन ज्यादा फब रहा है, इसे लेकर एक वेबसाइट ने रिसर्च की जिसमें शाहरुख खान ने 50.35 प्रतिशत वोट पाकर बाजी मार ली है। उसके बाद सलमान खान 44 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर और आमिर खान 5.65 प्रतिशत वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं।

इस पोल से साफ जाहिर होता है कि पठानी सूट में शाहरुख खान ही तीनों खान में सबसे बेहतरीन और सबसे कूल दिखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493