शाहरुख खान ने टिम कुक को कहा ‘रॉकस्टार’

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक के स्वागत में बुधवार को यहां अपने आवास पर एक रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने टिम कुक को ‘रॉकस्टार’ बताया।

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक के स्वागत में बुधवार को यहां अपने आवास पर एक रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने टिम कुक को ‘रॉकस्टार’ बताया।

शाहरुख हिंदी सिनेमा के शीर्ष सितारे और दुनिया भर में सबसे मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने कुक और उनके दल का बुधवार रात को स्वागत किया। इस रात्रिभोज में बॉलीवुड का मशहूर बच्चन परिवार और आमिर खान और माधुरी दीक्षित नेने जैसे सितारे भी शामिल थे।

उन सब के लिए आभार जताते हुए तकनीक की समझ रखने वाले अभिनेता ने ट्वीट किया, “आप सबका आने के लिए और कुक और उनके दल को भारत की गर्मजोशी और प्यार से अवगत कराने के लिए शुक्रिया।”

उन्होंने खासतौर से बच्चन परिवार को शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने आगे लिखा, “अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और जया आंटी को समय निकालने के लिए शुक्रिया। मुझे यकीन है कि ‘सबरजीत’ अत्यंत प्रभावशाली फिल्म होगी।”

आमिर इस पार्टी में बिना अपनी किरन राव के अकेले शामिल हुए। वे शाहरुख के दो साल के बेटे अबराम के लिए कुछ खिलौने लेकर आए थे।

उनका शुक्रिया अदा करते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया, “आमिर खान उन खिलौनों के लिए शुक्रिया। अबराम अभी भी जगा है और उन खिलौनों से खेल रहा है।”

कुक पहली बार भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं।

वे पहले बेंगलुरु गए, जो भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की नगरी है। उसके बाद वे मुंबई गए। उन्होंने वहां प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया।

दिल्ली यात्रा के दौरान कुक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493