शाहरुख ‘दिल है हिंदुस्तानी’ में करेंगे ‘रईस’ का प्रचार

मुबंई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म रईस’ के प्रचार के लिए जल्द ही सिंगिंग रियलिटी टीवी शो ‘दिल है हिंदुस्तानी’ का हिस्सा बनेंगे। यह शो रूस, ब्रुनेई, न्यू यॉर्क, राजस्थान, पंजाब और अन्य स्थानों के प्रतियोगियों के साथ दुनिया भर के गायकों को एक मंच पर लाएगा।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो के निर्णायक गायक-संगीतकार शेखर रवजियानी, फिल्म निर्माता करण जौहर, गायक शलमली खोलगड़े और रैपर बादशाह हैं।

चैनल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “शाहरुख ‘रईस’ की मेजबानी के लिए आ रहे हैं और इस प्रकरण की शूटिंग कल (बुधवार) को होगी। इसका प्रसारण 26 जनवरी के आसपास होगा।”

राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित फिल्म 25 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म के प्रचार के लिए शाहरुख ‘बिग बॉस 10’ के सेट पर भी पहुंचेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493