शाहरुख दुनिया के लिए एक तोहफा हैं : पॉल फेग

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘घोस्टबस्टर’से चर्चित हॉलीवुड निर्देशक पॉल फेग ने गुरुवार को कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दुनिया के लिए एक तोहफा हैं।

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘घोस्टबस्टर’से चर्चित हॉलीवुड निर्देशक पॉल फेग ने गुरुवार को कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दुनिया के लिए एक तोहफा हैं।

फेग की पत्नी लॉरी शाहरुख की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। फेग ने बुधवार को ट्वीट कर शाहरुख को बधई दी।

‘द हीट’ और ‘स्पाई’ जैसी फिल्मों के निर्देशक फेग ने ट्वीट कर कहा, “जन्मदिन की बधाई, शाहरुख! आप दुनिया के लिए एक उपहार हैं। आशा है कि आप जल्द ही मिलेंगे, मेरे दोस्त।”

वर्ष 2016 में जब शाहरुख ने एप्पल सीईओ टिम कुक के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया था, तब फेग की पत्नी ने उन्हें ट्वीट किया, “मुझे उम्मीद है कि किसी दिन शाहरुख पॉल फेग को मन्नत में बुलाएंगे। शाहरुख खान।”

शाहरुख इसके बाद उन्हें न्योता भी दे चुके हैं, जिसके बाद निर्देशक ने उनका आभार व्यक्त किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493