शाहरुख ने अबराम की तस्वीर साझा की

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम इन दिनों बार्सेलोना में मजे कर रहे हैं। उधर, शाहरुख बुल्गारिया में फिल्म शूटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद अबराम की फोटो ट्विटर पर डालना नहीं भूले।

शाहरुख इस समय बुल्गारिया में निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने ट्विटर पर अबराम की फोटो साझा की, जिसमें वह अपने रिश्ते की बहन आलिया की गोद में खिलखिलाते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख ने फोटो के साथ लिखा, “इंटरनेट पर यह देखा। अबराम इन दिनों बार्सेलोना में है और अपनी रिश्ते की बहन आलिया के साथ मजे कर रहा है।”

इसके बाद शाहरुख ने अबराम की एक और तस्वीर साझा की और साथ में यह भी लिखा, “हां मुझे अफसोस है कि मैं एक ऐसा पिता हूं, जो लोगों को अपने बच्चों की तस्वीरों से परेशान करता है।”

रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ में काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन, विनोद खन्ना, बोमन ईरानी, कबीर बेदी, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493