शाहरुख ने कवि एम. बारिया को सराहा

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘जीरो’ का टीजर दर्शकों के साथ साझा करते समय एक कविता का इस्तेमाल किया था- ‘टिकटें लिए बैठे हैं लोग, मेरी जिंदगी का तमाशा भी पूरा होना चाहिए!’

इस टीजर को जनता से शानदार प्रतिक्रिया हासिल हुई, लेकिन ट्विटर पर लिखी कविता के इस अंश ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया।

कवि एम. बारिया ने दावा किया कि कई साल पहले उन्होंने ये पंक्तियां लिखी थीं। कवि ने अपने काम के प्रति अभिनेता का ध्यान आकर्षित करने के लिए शाहरुख खान के साथ ‘छोटी छोटी बातें’ नामक अपनी पुस्तक शेयर की थी।

अच्छे काम की सराहना और प्रतिभा के समर्थक के रूप में प्रसिद्ध किंग खान यानी शाहरुख ने एम. बारिया के काम की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “बहुत बहुत धन्यवाद! आपकी किताब मिली और पढ़कर बहुत अच्छा लगा। सोशल मीडिया पर आपने साबित कर दिया कि हर जगह पर अच्छी बातें ही पसंद आती हैं। और टिकटें लिए..’ वाली पंक्ति के लिए भी शुक्रिया।”

फिल्म ‘जीरो’ में अभिनेता एक अनदेखे रूप में नजर आएंगे। जीरो के टीजर को दर्शकों और आलोचकों दोनो से ही शानदार प्रतिक्रिया हासिल हुई है। यह पहले से ही यूट्यूब पर 2 करोड़ लोगों द्वारा देखा जा चुका है और अभी तक नंबर एक के स्थान पर बना हुआ है।

इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी हैं, लेकिन टीजर में उनकी भूमिकाओं के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493