शाहरुख ने जताया आमिर, किरण का आभार

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने सत्यमेव जयते वाटर कप समारोह में शामिल होने का मौका देने के लिए अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव का आभार जताया।

इस समारोह का आयोजन गैर-सरकारी संगठन ‘पानी फाउंडेशन’ द्वारा किया गया था।

स्वाइन फ्लू से पीड़ित रहने के कारण आमिर और उनकी पत्नी इस समारोह का हिस्सा नहीं बन पाए। उन्होंने ‘स्काइप’ के जरिए समारोह को संबोधित किया।

शाहरुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर साझा की है।

इस फोटो के साथ एक संदेश में शाहरुख ने लिखा, “शुक्रिया आमिर और किरण मुझे इस समारोह का हिस्सा बनाने के लिए। फडण्वीस की किसानों के लिए चिंता मन को छू गई।”

आमिर ने वीडियो कॉल में कहा, “आज (रविवार) का दिन खुशी का है, लेकिन इस पहल के लिए एक साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद इस समारोह में शामिल न होने की वजह से थोड़े दुखी हैं। हम जिस बीमारी से पीड़ित हैं, वह संक्रमण वाली है। इसे एच-1एन-1 या स्वाइन फ्लू कहा जाता है।”

मामी की क्रियात्मक निदेशक स्मृति किरण भी इस समारोह में किरण के मित्र अनुपमा चोपड़ा भी मौजूद थे।

इस समारोह में शामिल अन्य अतिथियों में नीता अंबानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आशुतोष ग्वारिकर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, राम माधवनी और नागराज मांजुले भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493