शाहरुख ने प्रशंसकों संग मनाया जन्मदिन

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपना 53वां जन्मदिन प्रशंसकों के साथ मनाया। इतनी उम्र होने के बाद भी वह दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं।

बीती रात सुपरस्टार के जन्मदिन पर उनके आवास मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। वहीं किंग ने इतने प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ किया।

करण जौरन ने इंस्टाग्राम पर उनके जन्मदिन के मौके पर तस्वीर साझा की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे भाई। गौरी और तुम्हें 25 वर्षो से जानता हूं और यह हमेशा मेरे जीवन का सबसे खास रिश्ता रहेगा। परिवार बनने और सभी यादों के लिए धन्यवाद ..मेरी जीरो आपकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी।”

दिलचस्प बात है कि ‘जीरो’ के फिल्म-निर्माता ने आज ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया है। यह फिल्म आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित और अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी है।

‘जीरो’ में शाहरुख बौने की भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493