शाहरुख ने बांग्ला क्रिकेट खिलाड़ी के निधन पर शोक जताया

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने मैदान में कैच लेने के प्रयास में चोटिल होने के बाद अंतिम सांस लेने वाले बंगाल के क्रिकेटर अंकित केसरी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

अंकित (20) मैदान में एक कैच पकड़ने के दौरान अपनी साथी खिलाड़ी सौरव मंडल से टकराकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। वह अस्पताल में भर्ती थे। उनका सोमवार तड़के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

शाहरुख पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइर्ड्स के सह-मालिक हैं। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “बहुत कम उम्र में अलविदा कह दिया। बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण। अंकित केसरी एवं उनके परिवार के लिए शोक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। अल्लाह उनकी रूह पर इनायत करे। आत्मा को शांति मिले।”

बंगाल के पूर्व अंडर-19 कप्तान अंकित शुक्रवार को कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय स्टेडियम में ईस्ट बंगाल और भवानीपुर के बीच खेले जा रहे बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के डिवीजन-1 नॉकआउट मैच के दौरान चोटिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493