शाहरुख परिपक्व व्यक्ति के रूप में उभरे हैं : काजोल

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। काजोल और शाहरुख को लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर ‘दिलवाले’ के जरिये रोमांस का जादू बिखेरते देखा जाएगा। इस बीच बहुत कुछ बदला है और काजोल को लगने लगा है कि शाहरुख एक ‘परिपक्व व्यक्ति’ के रूप में उभरे हैं।

काजोल ने कहा, “एक इंसान होने के नाते मैं कहना चाहूंगी कि निश्चित तौर पर शाहरुख एक परिपक्व व्यक्ति के तौर पर उभरे हैं। इस समय जीवन के प्रति उनका रवैया शानदार है। व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो वह एक अच्छे स्थान पर हैं।”

अभिनेत्री ने कहा कि शाहरुख के साथ काम करना उनके लिए हमेशा एक सीखने वाला अनुभव रहा है।

उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर शाहरुख बेहतरीन हैं। मैंने हमेशा कहा है कि जब भी मैंने उनके साथ काम किया है, वह एक सीखने वाला अनुभव रहा है। ‘दिलवाले’ में काम के दौरान भी मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।”

काजोल और शाहरुख अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वरुण धवन, कृति सैनन, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, बमन ईरानी और संजय मिश्रा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493