शाहरुख प्रशंसक के ‘मन्नत’ को गंदा करने से निराश

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान को खून-पसीने की कमाई से बांद्रा में बनाए अपने बंगले मन्नत पर अज्ञात प्रशंसक के पेंट से संदेश लिखने से बहुत निराशा हुई।

शाहरुख (49) को इस हरकत से बहुत मायूसी हुई। उन्होंने अपनी निराशा ट्विटर पर बयां की और लिखा, “कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जब आपने घर खाली छोड़ा हो और किसी ने इसे गंदा न किया हो।”

गुमनाम प्रशंसक द्वारा लिखे गए संदेश बुधवार को सोशल मीडिया पर छाए रहे।

शाहरुख के चार-मंजिला बंगले पर किसी ने पेंट से ‘लव यू एसआरके’ और ‘सी यू फिफ्टीन्थ’ जैसे संदेश लिखे। इन्हें लिखने वाले ने नीचे अपना नाम ‘गौरव’ लिखा है।

शाहरुख इस वक्त राहुल ढोलकिया की ‘रईस’ और रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493