शाहरुख, बच्चे काम में सहयोगी : गौरी खान

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का कहना है कि डिजाइनिंग के अपने करियर में उन्हें शाहरुख और अपने बच्चों का पूरा सहयोग मिलता है।

गौरी एक उद्यमी हैं, जिनका अपना गृह सज्जा ब्रांड है। उन्होंने मशहूर डिजाइनर सत्या पॉल के साथ भी समन्वय किया है, जिसके तहत उन्होंने तीन संग्रहों के लिए सह-डिजाइनर के तौर पर काम किया है।

यहां सत्या पॉल के लिए साड़ियों के अपने नए संग्रह ‘कॉकटेल एंड ड्रीम्स’ के लॉन्च के मौके पर गौरी ने कहा, “शाहरुख और मेरे बच्चे मेरा पूरा सहयोग करते हैं। वे स्टोर में आकर मेरे द्वारा डिजाइन की गई हर चीज और मैं क्या कर रही हूं, यह सब देखना पसंद करते हैं। वे मेरे काम में पूरी रुचि लेते हैं।”

शाहरुख और गौरी 1991 में विवाह बंधन में बंध गए थे। उनका एक बेटा आर्यन और बेटी सुहाना है।

उनके परिवार में सरोगेसी की मदद से जन्मा उनका तीसरा बच्चा अबराम भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493