शाहरुख भाई को ना नहीं कह सकता : कपिल

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। विख्यात हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के आगामी टेलीविजन शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन’ का हिस्सा बनने से इंकार करने की अफवाहों का खंडन किया है।

कपिल कहते हैं कि वह शाहरुख को कभी ना नहीं कह सकते।

कपिल ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे नहीं मालूम कि ये बेसिर पैर की अफवाहें कहां से आ रही हैं। मैं शाहरुख भाई को कभी ना नहीं कह सकता। आपसे हमेशा से प्यार करता हूं।”

शाहरुख और कपिल के मधुर संबंध किसी से नहीं छिपे हैं। वास्तव में शाहरुख, कपिल के हास्य शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ पर खुशी-खुशी कई बार उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

शाहरुख का नया टेलीविजन शो ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन’ मशहूर अंतर्राष्ट्रीय शो ‘हूज आस्किंग?’ पर आधारित है। यह एक नए चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493