शाहान एशियाई कार्टिग चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय

सेपांग (मलेशिया), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। शाहान अली मोहसिन ने एशियन कार्टिग चैम्पियनशिप जीत कर इतिहास रच दिया है। वह यह चैम्पियनशिप जीतने वाले भारत के पहले रेसर बन गए हैं।

विषाक्त भोजन का शिकार होने के बाद आगरा के रहने वाले 12 साल के चालक शाहान ने रविवार को शानदार वापसी की। शाहान बीमार होने के कारण दो दिन ट्रैक से दूर रहे थे।

उनकी कोशिश 25 सितंबर को होने वाली जेके टायर राष्ट्रीय रोटेक्स मैक्स कार्टिग चैम्पियनशिप में अपने इस शानदार प्रदर्शन को दोहराने की होगी।

बीमार होने के बाद उनका इस रेस में हिस्सा लेना संभव नहीं लग रहा था लेकिन उन्होंने शनिवार को अभ्यास सत्र में वापसी की और शीर्ष स्थान हासिल किया।

जेके टायर राष्ट्रीय रोटेक्स मैक्स कार्टिग की माइक्रो मैक्स श्रेणी में शाहान अपने प्रतिद्वंद्वी हेडन हालिकल से पांच अंकों की बढ़त के साथ शीर्ष स्थान पर हैं।

दो हीट रेसों में शाहान ने अपना धैर्य बनाए रखा और आमेर हैरिस से कड़ा मुकाबला किया। वह दोनों हीट रेसों में दूसरे स्थान पर रहे जबकि हेडन तीसरे स्थान पर।

प्री फाइनल में दूसरे स्थान से शुरुआत करने वाले शाहान को एक बार फिर आमेर की चुनौती का सामना करना पड़ा और वह दूसरे स्थान पर रहे।

चैम्पियनशिप में शाहान के पास बढ़त थी। आमेर, हेडन और शाहान के बीच कड़ा मुकाबला था। आमेर को शीर्ष स्थान मिला और हेडन को दूसरा। शाहान तीसरे स्थान पर रहे। लेकिन अंत में आंकड़ों में टकराव हुआ और शाहान को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिले, और वह चार अंकों की बढ़त के साथ विजेता बने।

खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा, “यह अविश्वसनीय है। दो दिन पहले मैं काफी बुरी हालत में था और कार्ट चलाने के बारे में भी नहीं सोच सकता था।”

उन्होंने कहा, “मुझे अपने मात-पिता से ऊर्जा मिली जो बेहद महत्वपूर्ण थी। मुझे अभी तक नहीं पता कि मैं कैसे चल पा रहा हूं। मैंने अपने आप को ही हैरानी में डाल दिया। वेई विओंग और पूरी कार्ट टीम का शुक्रिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493