मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘शानदार’ के मुख्य कलाकार शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने अपने पूर्व मीठीबाई कॉलेज में बुधवार को फिल्म का शीर्षक गीत ‘शाम शानदार’ जारी किया।
मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘शानदार’ के मुख्य कलाकार शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने अपने पूर्व मीठीबाई कॉलेज में बुधवार को फिल्म का शीर्षक गीत ‘शाम शानदार’ जारी किया।
आलिया ने कहा, “मैं आप लोगों के साथ फिल्म का शीर्षक गीत जारी करना चाहती थी। ‘शानदार’ आपके लिए है। हम आपको मजे कराना चाहते हैं। हम चाहते हैं आप अपनी गर्लफैंड, ब्वॉयफ्रेंड, चाचा-चाची, मामा-मामी, काका-काकी, दादा-दादी के साथ डांस करें।”
आलिया के लिए शाहिद के साथ डांस करना चुनौती से भरा था। इस पर आलिया ने कहा, “मैं रो रही थी। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता था कि मैं उनके जैसा डांस कर पाऊंगी। मेरे विचार उनसे नहीं मिल रहे थे लेकिन उनके साथ बहुत मजे किए। जब हम डांस करते थे तो खुशी के साथ डांस करते थे।”
फिल्म के पहले गीत ‘गुलाबो’ में भी काफी अच्छा डांस परफॉरमेंस है, वहीं ‘शाम शानदार’ में शाहिद का जबरदस्त डांस है।
विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शानदार’ 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath