शाहिद, आलिया बॉलीवुड के बहादुर कलाकार : महेश भट्ट

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया भट्ट और अभिनेता शाहिद कपूर की हालिया रिलीज ‘उड़ता पंजाब’ में उनके अभिनय की काफी तारीफ की।

भट्ट ने कहा कि आलिया और शाहिद बॉलीवुड के सबसे बहादुर कलाकार हैं।

उन्होंने अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म की भी काफी तारीफ की, जो पंजाब में नशीली दवाओं के प्रभाव पर आधारित है।

भट्ट ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “अभिषेक की ‘उड़ता पंजाब’ एक बेहतरीन फिल्म है। शाहिद और आलिया फिल्म जगत के सबसे बहादुर कलाकार हैं।”

‘अर्थ’ के निर्देशक ने कहा कि फिल्म में निभाया बिहार की निवासी पिंकी का किरदार आलिया के अब तक के किरदारों में सर्वश्रेष्ठ है।

भट्ट ने इसके साथ सुपरस्टार शाहरुख खान और आलिया की एक फोटो भी साझा की तथा इसके कैप्शन में लिखा, “शाहरुख मेरी बेटी के साथ। आलिया आपको ‘उड़ता पंजाब’ के निभाए अपने किरदार से हैरान कर देगी।”

अभिषेक की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में आलिया के अलावा दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493