शाहिद ने सिगरेट के धुएं के बीच ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग की

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। असल जिंदगी में धूम्रपान से बिल्कुल दूर अभिनेता शाहिद कपूर को आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के शीर्षक गीत की शूटिंग सिगरेट के धुएं के बीच करनी पड़ी।

वीडियो में शाहिद के चारों ओर सिगरेट का धुआं है। हालांकि शाहिद के लिए यह सामान्य बात नहीं है, क्योंकि वह असल जिदगी में धुएं से दूर रहते हैं, लेकिन किरदार की मांग के लिए उन्हें ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे ने कहा, “शाहिद धूम्रपान नहीं करते। इस गीत की शूटिंग धुएं में ही होनी थी। यह थोड़ा मुश्किल था, लेकिन शाहिद को पूरी तरह किरदार के रंग में ढलना था और बिना रुकावट गीत की शूटिंग पूरी करनी थी।”

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ 17 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493