शाह ने 28 राज्यों के भाजपा प्रभारी नियुक्त किए

imagesनई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को 28 राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों के पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी।

पार्टी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “अविनाश राय खन्ना और टी.एस. रावत को क्रमश: जम्मू एवं कश्मीर तथा झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।”

बयान के अनुसार, प्रभात झा, जे.पी. नड्डा, ओम प्रकाश माथुर और भूपेंद्र यादव को क्रमश: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नड्डा को राजस्थान का भी प्रभार दिया गया है, जबकि पूनम महाजन को दादरा एवं नगर हवेली के साथ ही दमन एवं दीव का प्रभारी बनाया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493