शाह महमूद कुरैशी पाकिस्तान के विदेश मंत्री नियुक्त

इस्लामाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शाह महमूह कुरैशी को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया।

प्रधानमंत्री इमराम खान ने शनिवार को 20 सदस्यी मंत्रिमंडल की घोषणा की थी।

नामित सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा ता कि कैबिनेट के मंत्री सोमवार सुबह शपथ लेंगे।

कुरैशी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता हैं। जब पीपुल्स पार्टी सत्ता में थी, तब वह मार्च 2008 से फरवरी 2011 तक विदेश मंत्री रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पांच सलाहकारों को भी नियुक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493