शिंदे ने जवानों के साथ मनाई होली

shinde1केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर तैनात जवानों के साथ होली मनाई। शिंदे तड़के दिल्ली से विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे और फिर वहां से वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से बावलियांवाला सीमा चौकी पहुंचे। बीएसएफ की गहरे हरे रंग की वर्दी पहने शिंदे सीमा पर राजस्थानी लोकसंगीत पर झूमते जवानों के साथ न सिर्फ खुद थिरके, बल्कि उन्होंने जवानों को ‘गुलाल’ भी लगाया। वहीं शिंदे को भी कई जवानों ने गुलाल लगाया।पाकिस्तान की बिलावल चौकी के पास बनी बीएसएफ की इस बावलियांवाला सीमा चौकी पर शिंदे ने जवानों के साथ करीब ढाई घंटे का समय बिताया।
शिंदे ने यहां सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने 40 सालों के राजनीतिक जीवन में इससे पहले ऐसी खुशी कभी नहीं मिली। अपनी इस यात्रा के दौरान शिंदे ने सीमा पर लगी बाड़ का भी मुआयना किया।केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर तैनात जवानों के साथ होली मनाई। शिंदे तड़के दिल्ली से विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे और फिर वहां से वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से बावलियांवाला सीमा चौकी पहुंचे। बीएसएफ की गहरे हरे रंग की वर्दी पहने शिंदे सीमा पर राजस्थानी लोकसंगीत पर झूमते जवानों के साथ न सिर्फ खुद थिरके, बल्कि उन्होंने जवानों को ‘गुलाल’ भी लगाया। वहीं शिंदे को भी कई जवानों ने गुलाल लगाया।पाकिस्तान की बिलावल चौकी के पास बनी बीएसएफ की इस बावलियांवाला सीमा चौकी पर शिंदे ने जवानों के साथ करीब ढाई घंटे का समय बिताया।
शिंदे ने यहां सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने 40 सालों के राजनीतिक जीवन में इससे पहले ऐसी खुशी कभी नहीं मिली। अपनी इस यात्रा के दौरान शिंदे ने सीमा पर लगी बाड़ का भी मुआयना किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493