शिकागो फायर से जुड़े एडेल्टन

रियो डी जेनेरियो, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी फुटबाल क्लब शिकागो फायर ने ब्राजील के सेंटर बैक एडेल्टन के साथ करार किया है।

यूएस मेजर लीग सॉकर क्लब ने 2015 सत्र के लिए एडेल्टन के साथ करार किया है। क्लब की वेबसाइट पर हालांकि इस करार के तहत हुई लेन-देन का जिक्र नहीं है।

क्लब के कोच फ्रैंक यालोप ने कहा है कि एडेल्टन एक शक्तिशाली डिफेंडर हैं और उनके रहते हम अपनी टीम को अच्छी स्थिति में रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

एडेल्टन (31) इससे पहले फ्रेंच लीग-1 क्लब रेनेस और स्विस एफसी सियोन के लिए खेल चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493