शिकागो में गोलीबारी, 2 की मौत (लीड-1)

शिकागो, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में एक अस्पताल में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जिमसें अस्पताल की दो महिला कर्मचारी, एक पुलिसकर्मी और खुद हमलावर शामिल हैं।

शिकागो के मेयर रेहम इमैनुएल ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना बंदूक हिंसा के खिलाफ ऑनलाइन प्रचार में कुछ अमेरिकी मेडिकल पेशेवरों के जुड़े होने के कुछ दिनों बाद हुई है।

जिन दो महिलाओं की मौत हुई हैं, उनमें से एक डॉक्टर और एक फार्मास्युटिकल सहायक हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी के दौरान हमलावर मारा गया लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उसने खुद को गोली मारी थी।

शिकागो पुलिस के अधीक्षक एडी टी.जॉनसन का कहना है कि ऐसा लगता है कि हमलावर एक महिला को निशाना बनाकर हमला कर रहा था। वह उस महिला के साथ रिलेशनशिप में था लेकिन इस घटना का उद्देश्य क्या था, अभी यह पुख्ता नहीं हुआ है।

मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान सैम्युएल जिमेनेज के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि यह घटना शिकागो के मर्सी अस्पताल के बाहर दोपहर लगभग तीन बजे हुई। हमलावर ने अस्पताल की कार पार्किं ग में अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493