शिक्षक दिवस : बॉलीवुड ने शिक्षकों को दिया धन्यवाद

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। शिक्षक दिवस पर शनिवार को बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अपने माता-पिता, अध्यापकों का धन्यवाद किया।

उन्होंने ट्विटर पर कुछ बातें साझा की है :

शबाना आजमी : शिक्षक दिवस पर मैं जिंदगी को सबसे बड़ी शिक्षक होने के लिए शुक्रिया करती हूं। अच्छी या बुरी वह आपको सब कुछ सिखाती है।

ए.आर.रहमान : संगीत, प्यार, कविता, चुप्पी, आध्यात्मिकता, जुनून और जिंदगी के मेरे सभी शिक्षकों को सलाम। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

परेश रावल : मैं गहराई से अपने सभी शिक्षकों का सम्मान करता हूं, लेकिन मेरी आदर्श और मेरी सबसे पसंदीदा शिक्षिका नैनीताल के दूरदराज गांव में रहती हैं। आखिरी बार उन्हें 15 साल पहले देखा था।

शेखर कपूर : जीवन के सीख, मेरे पारिवारिक मित्र, प्रेमी, दुश्मन, और जिंदगी की हर अच्छी-बुरी घटनाएं मेरी जिंदगी के शिक्षक हैं। शिक्षक दिवस की बधाई।

दिव्या दत्ता : सभी शिक्षकों और वे सभी जिन्होंने मुझे जिंदगी का पाठ पढ़ाया, शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई।

टिस्का चोपड़ा : मेरे पिताजी सहित मेरे सभी शिक्षकों की मैं बड़ी आभारी हूं।

मनीष पॉल : मेरे सभी अद्भुत अध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं। जीवन में सही शिक्षकों ने आर्शीवाद दिया। मैं आज जो भी हूं मेरे शिक्षकों को धन्यवाद।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493