शिक्षा और स्वास्थ्य पर राज्य सरकार का पूरा फोकस

4906-300x1892भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा और स्वास्थ्य पर पूरा फोकस है। प्रदेश में 5 नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर और कॉलेज खोले जायेंगे। किसी भी हालत में चिकित्सकों की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से भरपूर सहयोग प्राप्त कर प्रदेश का और तेजी से विकास किया जायेगा।

श्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में 2.28 करोड़ लागत से निर्मित 50 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने नसरूल्लागंज में ही 17 लाख रुपये की लागत से बने किसान ज्ञान केन्द्र का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह कार्यक्रम के अंतर्गत हुए सामुहिक विवाह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इनमें 8 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। श्री चौहान ने कहा कि अगले साल इस योजना में कन्या के नाम से 10 हजार रुपये की एफडी भी करवाई जायेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह, स्थानीय नेता श्री गुरूप्रसाद शर्मा, श्री रमाकान्त भार्गव और श्री राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493