मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। फराह खान, नीतू चंद्रा और डिनो मोरिया जैसे सितारों ने मंगलवार को फिल्मकार शिरीष कुंदर को उनके 43वें जन्मदिन की बधाई दी।
कुंदर ने एक संपादक के रूप में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया, वह फिल्म ‘चैंपियन’ के साथ पहली बार सामने आए।
उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘मैं हूं ना’ के साथ संपादन के माध्यम से पहचान मिली। यह फिल्म फराह खान द्वारा निर्देशित थी, उन्होंने 2004 में फराह के साथ शादी की, जिनसे उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।
कुंदन ने ‘जान-ए-मन’ के साथ निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिटा द्वारा अभिनीत थी।
इसके बाद उन्होंने ‘तीस मार खान’ का निर्माण किया। ‘जोकर’ उनके द्वारा निर्देशित तीसरी फिल्म थी। वर्तमान में उन्होंने 18 मिनट की ‘कृति’ को अंतरिम रूप दिया। यह फिल्म 22 जून को रिलीज होगी।
इसमें मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा प्रमुख भूमिका में हैं।
बॉलीवुड सितारों द्वारा दी गई जन्मदिन की बधाई :
फराह खान : शिरीष कुंदर को दुनिया में अपने पसंदीदा लोगों से जन्मदिन की शुभकामनाएं। हां हां मैं चौथी पसंदीदा हूं।
साजिद खान : जीजा जी को जन्मदिन की शुभकामनाए। आपका दिन अच्छा रहे! शिरीष कुंदर।
आफताब शिवदासानी : शिरीष कुंदर को जन्मदिन मुबारक हो।
विशाल डडलानी : जन्मदिन मुबारक हो, शिरीष कुंदर!
डिनो मोरिया : शिरीष कुंदर को जन्मदिन की बधाई। बेहतरीन दिन और बेहतरीन साल रहे और खुश रहो।
नीतू चंद्रा : शिरीष कुंदर को जन्मदिन की बधाई।
मिलाप झवेरी : शिरीष कुंदर को जन्मदिन मुबारक हो।
dharmpath.com dharmpath