शिलादित्य की हुईं श्रेया घोषाल

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। विख्यात गायिका श्रेया घोषाल एक पारंपरिक बांग्ला शादी समारोह में अपने मंगेतर शिलादित्य संग परिणय सूत्र में बंध गईं।

श्रेया ने शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, “कल रात (पांच फरवरी) अपने परिवार व करीबी दोस्तों की उपस्थिति में एक खूबसूरत से पारंपरिक बांग्ला शादी समारोह में अपनी मोहब्बत से शादी कर ली। मैं और शिलादित्य दोनों ही हमारी जिंदगी के इस मजेदार नए पड़ाव के लिए आपकी शुभकामनाएं चाहते हैं।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रेया ने ‘सिलसिला ये चाहत का’ और ‘सुन रहा है तू’ जैसे मशहूर फिल्मी गाने गाए हैं। उन्होंने फेसबुक पर अपनी शादी की एक तस्वीर भी साझा की।

इसमें श्रेया सोने के आभूषण व लाल रंग की ओढ़नी ओढ़े नजर आईं। उनकी मांग में सिंदूर लगा हुआ था।

शिलादित्य ‘हिपकास्क’ (मदिरा ढूंढने का प्लेटफॉर्म) के सह-संस्थापक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493