शिलारू में अभ्यास करेंगी भारतीय जूनियर हॉकी टीम

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। वोल्वो इंविटेशनल टूर्नामेंट में चौथा स्थान हासिल करने वाली भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम हिमाचल प्रदेश के शिलारू में नौ अगस्त से 11 सितम्बर तक अभ्यास करेगी।

इस अभ्यास कैम्प के लिए कुल 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह टीम पांचवीं सुल्तान अजलान शाह कप और आठवें जूनियर एशिया कप के लिए तैयारी करेगी। इन दोनों टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर और नवम्बर में मलेशिया में होना है।

भारतीय टीम 11 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप में खिताब की रक्षा करेगी जबकि जूनियर एशिया कप का आयोजन 14 से 22 नवम्बर के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493