शिल्पा शेट्टी अमेरिका में नारी सशक्तीकरण समारोह का हिस्सा बनेंगी

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और व्यवसायी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अमेरिका के नारी सशक्तीकरण समारोह में शामिल होंगी।

सोमवार को ट्वीट के जरिए शिल्पा ने इसकी जानकारी दी।

अपने ट्वीट में अभिनेत्री ने लिखा, “अमेरिका में आ रही हूं। ओरलैंडो से शुरू होगा।”

इस ट्वीट के साथ शिल्पा ने नारी सशक्तीकरण समारोह का एक पोस्ट अपने अमेरिकी दौरे की तारीखों के साथ साझा किया। उनका यह दौरा 26 फरवरी से शुरू होगा और 26 मार्च को खत्म होगा।

इस पोस्टर में लिखा गया है, “महिला दिवस का जश्न और कई गैर सरकारी संगठनों के लिए जागरूकता पैदा करना है।”

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न आठ मार्च को मनाया जाता है।

शिल्पा को पिछली बार डांस रियलिटी शो में निर्णायक की भूमिका में देखा गया था। शिल्पा के साथ इस शो में कोरियोग्राफर गीता कपूर और निर्देशक अनुराग बसु भी निर्णायक की भूमिका में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493