मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बच्चों पर आधारित रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ में अपने एक प्रशंसक से मिलने का मौका मिला, जब पंचम भगवती नाम के एक प्रतिस्पर्धी ने अपने पिता विकास भगवती को उनकी पसंदीदा अभिनेत्री से मिलवाया।
शिल्पा टेलीविजन शो ‘सुपर डांसर’ में निर्णायक के रूप में नजर आएंगी।
पंचम ने शो के ऑडिशन के दौरान सभी को प्रभावित किया। उसने बताया कि पिता ने उसे सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने के लिए कहा, ताकि उन्हें शिल्पा से मिलने का अवसर मिल सके।
वहीं, विकास ने कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे पंचम की वजह से पसंदीदा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से मुलाकात करने का मौका मिला। मैं हमेशा उनका प्रशंसक रहूंगा।”
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला ‘सुपर डांसर’ 10 सितंबर से प्रसारित होगा। इसमें पांच से 13 साल तक के बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
dharmpath.com dharmpath