शिवराज सच्चे टोपीबाज,मोदी नहीं, कहा रजा मुराद ने

64327_589506484435338_302484381_n(भोपाल)– फिल्म कलाकार रजा मुराद ने आज यहाँ भोपाल में ईद मिलन के अवसर पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टोपी पहनने पर तारीफ़ की तथा नरेन्द्र मोदी की टोपी न पहनने पर आलोचना की।
रजा मुराद ने कहा की शिवराज टोपी पहनते हैं न की पहनाते हैं।शिवराज को मुसलमानी टोपी पहनने से कोई ऐतराज नहीं है,जबकि एक कार्यक्रम में मोदी ने टोपी पहनने से इनकार कर दिया था।
शिवराज बड़े ही उदार ह्रदय के हैं,वे टोपी पहनने में कोई गुरेज नहीं करते चाहे टोपी पहनाने वाला उनसे टीका लगवाये या न लगवाये।चुनावी मौसम में शिवराज सभी कवायदों में व्यस्त हैं,शिवराज ने टोपी पहनी,उनके साथियों ने टोपी पहनी लेकिन वे आज तक किसी भी मुसलमान का टीका लगा कर स्वागत भारतीय परंपरा से नहीं कर सके।शिवराज भारतीय परंपरा के हैं इसीलिए वे दूसरे धर्मों को भी अपना लेते हैं,क्योंकि वे जानते हैं कि भगवान् एक है लेकिन जो उनसे टीका नहीं लगवाते वे अभी भी भ्रमित हैं और भारतीय परम्पराओं को अपना नहीं मानते वे इस बात में यकीन करते हैं कि कोई भी उनकी व्यवस्था को स्वीकार कर ले लेकिन वे किसी की परम्पराओं को नहीं अपना सकते लेकिन फिर भी वोट के चक्कर में शिवराज टोपी पहनते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493