भोपाल-सरकार पर बढ़े संकट के बाद एकबार फिर भाजपा पूरी तैयारी के साथ हमला बोल सकती है। इसी तैयारी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले चौबीस घंटे से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और भाजपा के कुशल प्रबंधक माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया सियासी संग्राम का मोर्चा संभालने बेंगलुरु में हैं। इधर गुरुवार देर रात को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना हो गए। कमलनाथ सरकार की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। अगर कुछ और विधायकों का इस्तीफा होता है तो बहुमत का आंकड़ा कम होगा और कमलनाथ की सरकार गिर सकती है।
dharmpath.com dharmpath