शिवराज सिंह करेंगे मंत्रियों से चर्चा

4906अनिल सिंह (भोपाल)-पदभार ग्रहण करने के बाद सभी मंत्री मुख्यमंत्री की मंशानुसार तैयार की गई विभागीय 100 दिवसीय कार्य योजना पर अफसरों के साथ चर्चा करेंगे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री विभागवार बैठक लेने की शुरुआत सुबह 10 बजे से करेंगे। वह इस दौरान अलग अलग विभागों के मंत्रियों एवं प्रमुख सचिवों से विजन डाक्यूमेंट 2018 पर चर्चा कर दिशानिर्देश जारी करेंगे। बैठक में ही सभी मंत्रियों और अफसरों को 100 दिवसीय कार्ययोजना एवं विजन डाक्यूमेंट के उद्देश्य और प्रदेश में इसे लागू करने के लिए शासन की रणनीति भी बताई जाएगी।

मंत्री अफसरों से समझेंगे फिर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे 

ये मंत्री मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने से पहले गुरुवार को विभागों के प्रमुख सचिव और अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बताया गया कि विजन डाक्यूमेंट 2018 और 100 दिवसीय कार्य योजना की बारीकियों को समझने के लिए ये बैठकें होंगी।इससे पहले मुख्य सचिव अंटोनी जेसी डिसा ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री की मंशानुसार 100 दिवसीय कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद अधिकांश विभागों ने 23 दिसंबर तक ही अगले 100 दिनों के लिए विभागों का प्रदर्शन तैयार कर लिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493