शिवराज सिंह के चुनावी उड़नखटोले में महिला पायलट

sonal-verma-cm-shivrajभोपाल – पिछले चार दिनों से एक बर्थडे गर्ल सीएम शिवराज सिंह चौहान को हवा में उड़ा रही है. ये गर्ल और कोई नहीं बल्कि सीएम के हेलिकॉप्टर की पायलट है. जिसे सीएम ने मंगलवार को चुनावी सभा में बर्थडे विश किया.

दरअसल, सीएम शिवराज रतलाम उपचुनाव को लेकर पिछले चार दिनों से लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं. इस दौरान वो सभास्थल तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर का प्रयोग कर रहे हैं.

इस हेलिकॉप्टर को कैप्टन सोनल वर्मा उड़ा रही हैं. जिनकी काबिलियत सबके सामने उस वक्त आई जब उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को बिजली के तारों से बचाते हुए सीएम की जान बचाई.

मंगलवार को भी सीएम के हेलिकॉप्टर की कमान एक बार फिर सोनल वर्मा के हाथ में ही थी. इस दौरान वो उन्हें रतलाम लेकर गईं. जहां शिवराज ने भरी चुनाव सभा में सोनल को बर्थडे विश किया.

जबलपुर में हुआ था सोनल का जन्म

कैप्टन सोनल वर्मा का जन्म जबलपुर में हुआ था. यहीं के लिटिल वर्ल्ड हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पायलेट बनने की ट्रेनिंग अमेरिका के हवाई में स्थित एक पायलट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से ली.

जिसके बाद वो पंजाब सरकार में बतौर ऑपरेशन ऑफिसर और हेलिकॉप्टर पायलेट के रूप में जुड़ीं. इसके बाद वो इंडिया एयरलाइन्स/एवियेशन से जुड़ीं और इन दिनों वो फास्ट हेलिचार्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं. जिसके अंतर्गत वो इन दिनों सीएम शिवराज के चुनावी दौरों में हेलिकॉप्टर उड़ा रही हैं.

न्यूज़ १८ से

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493