‘शिवाय’ राष्ट्रीय पुरस्कार की हकदार थी : अजय देवगन

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार अजय देवगन को उनके प्रोडक्शन और निर्देशन की फिल्म ‘शिवाय’ को सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभावों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा है कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

पुरस्कार जीतने के बाद अजय ने कहा, “मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म ‘शिवाय’ के लिए हमारे नवीन पॉल के एनवाईवीएफएक्सडब्लूएलए को सर्वश्रेष्ठ ²श्य प्रभावों के लिए प्रतिष्ठित 64वां राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “नवीन और पूरी टीम को बधाई। मैं सम्मानीय निर्णायक मंडल का आभारी हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मैं इस फैसले से बिल्कुल हैरान नहीं हूं। यह फिल्म इस जीत की हकदार थी।”

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म पिछले साल दिवाली पर करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के साथ रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493