प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया), 11 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की सदस्य नीता अंबानी ने रविवार को यहां शीतकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे शिवा केशवन ओर जगदीश सिंह से मुलाकात की।
नीता अंबानी ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
शीतकालीन ओलम्पिक समारोह के दौरान भारतीय ध्वज थामने वाले शिवा प्रतियोगिता में लगातार छठी लूग पुरुष एकल स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।
जगदीश सिंह क्रॉस कंट्री स्कीइंग स्पर्धा में भाग ले रहे हैं।
अंबानी ने एक बयान में कहा, “शिवा और जगदीश और दोनों जो खेल खेलते हैं, वे भारत में प्रसिद्ध नहीं हैं लेकिन खेलों का टीवी पर हो रहा सजीव प्रसारण शायद इस हकीकत को बदल दे।”
dharmpath.com dharmpath