शीतकालीन ओलम्पिक : महिलाओं की स्लालोम स्पर्धा शुक्रवार के लिए रद्द

योंगप्योंग (दक्षिण कोरिया), 14 फरवरी (आईएएनएस)। शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की स्लालोम स्कीइंग स्पर्धा शुक्रवार तक के लिए रद्द कर दी गई है।

शीतकालीन ओलम्पिक की आयोजन समिति से मिली जानकारी में यह पता चला कि इस स्पर्धा का आयोजन पहले बुधवार को होना था, तेज हवाओं के कारण इस स्पर्धा का आयोजन अब शुक्रवार को होगा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, तेज हवाओं के कारण इस कार्यक्रम के समय में कई बार बदलाव हुए। एथलीटों को भी काफी परेशानी हो रही थी। इस कारण इस स्पर्धा को रद्द कर दिया गया।

अब महिला स्लालोम स्पर्धा का आयोजन जेओंगसियोन में शुक्रवार को पुरुषों की स्लालोम स्पर्धा के साथ होगा।

प्योंगचांग में स्कीइंग स्पर्धाओं के आयोजन में कई परेशानियां हो रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493